फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर स्थिति से निपटने को रहें तैयार : नरवणे

विज्ञापन
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे थल सेना प्रमुख जरनल मुकुंद नरवणे तैयारियों का जायजा लेते हुए। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। चीन और पाक से चल रहे तनाव के बीच थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे सोमवार को अंबाला पहुंचे थे। यहां उन्होंने न केवल अंबाला खड्गा कोर यूनिट बल्कि अंबाला एयरबेस का भी दौरा किया। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

यदि चीन और पाकिस्तान दोनों में से किसी के साथ भी युद्ध की स्थिति बनती है तो उनसे निपटने में अंबाला एयरबेस के साथ-साथ यहां के खड्गा कोर की भूमिका अहम रहेगी। राफेल के आगमन से अंबाला का रोल और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो चुका है। इसकी मदद से दोनों पड़ोसी देशों पर मात्र 15 मिनट के भीतर हमारी सेना अटैक कर सकती है। सूत्रों के अनुसार सीमा पर जहां चीन के साथ तनाव की स्थिति बनी हुई हैं वहीं उकसावे में आकर पाक की नापाक हरकत पर भी नजर रखनी होगी। यही कारण है कि थलसेना प्रमुख ने दौरा कर अधिकारियों को हर स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें