फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नारायणगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी 13 को करेंगे संकल्प रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की 13 अप्रैल को नारायणगढ़ अनाज मंडी में होने वाली विजय संकल्प रैली के लिए बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी व भाजपा लोकसभा क्षेत्र प्रभारी पवन सैनी विशेष रूप से मौजूद रहे। सुमन सैनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत ही नायब सैनी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने है। उनके नेतृत्व में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों व करनाल विधानसभा पर कमल खिलेगा। इस मौके पर मनदीप राणा, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, सुरेश पाल सैनी, विधानसभा संयोजक अश्वनी अग्रवाल, नीता खेड़ा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जसविंद्र बख्तुआ, शहजादपुर मंडल अध्यक्ष गुरनाम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें