मुलाना। मुलाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार रात धनौरा रोड पर कार सवार चार बदमाशों ने एक चिकन दुकान संचालक और उसके दोस्त को बंदूक के बल पर रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने गंडासी से हमला कर दुकानदार का हाथ कलाई से अलग कर दिया। उसे जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मंगलई निवासी प्रिंस कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त अलीपुर निवासी भीम के साथ पैदल जा रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे जसविंदर उर्फ रमनी, मुन्ना, साहिल और रविंद्र ने उन्हें रोका और रुपयों की मांग करने लगे। जब भीम ने विरोध किया, तो जसविंदर ने जान से मारने की नीयत से भीम के सिर पर गंडासी से वार किया। बचाव के लिए हाथ आगे करने पर भीम की बाईं कलाई बुरी तरह कट कर लटक गई। संवाद