फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छवि ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में जीता रजत पदक

विज्ञापन
छवि ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में जीता रजत पदक - फोटो : छवि ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में जीता रजत पदक
विज्ञापन
- देवी लाल स्टेडियम पंचकूला में किया गया था प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। 59वीं राज्य स्तरीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रताप पब्लिक स्कूल, तरावड़ी की छात्रा छवि ने अंडर-14 वर्ग में रजत पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि से उसने जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में किया गया था।
छठी कक्षा की छात्रा छवि ने हरियाणा के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों के बीच यह पदक जीता। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने छवि को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने छवि के अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के अध्यक्ष हनी चौधरी ने कहा, छवि ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार खेल कौशल, आत्मविश्वास, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। डायरेक्टर पिथी चौधरी ने छवि के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उसकी मेहनत, लगन और खेल भावना अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। प्रधानाचार्य विकास उत्तरेजा ने कहा, छवि की यह उपलब्धि प्रताप पब्लिक स्कूल, तरावड़ी परिवार के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें