अंबाला। सीआईए-2 ने बुधवार को केमिस्ट की दुकान पर नशे की गोलियां बेचने के लिए आ रहे दुकानदार को सूचना के आधार पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दुकानदार के पास से एल्प्राजोलम की 600 गोलियां बरामद हुई। सीआईए 2 स्टाफ ने सूचना दी कि रानी बाग निवासी संदीप गुप्ता नशे की गोलियां बेचने का काम करता है। इसकी मोगा अस्पताल के पास गुप्ता मेडिकाेज के नाम से दुकान है। सूचना के बाद सीआईए-2 स्टाफ अग्रसेन नगर मोड़ पर पहुंचा और नाकाबंदी की। तभी पुलिस को अग्रसेन नगर की ओर से एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस पार्टी को देखकर एकदम मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू कर लिया।