अंबाला। चरस तस्करी में पकड़े गए कुल्लू निवासी कुल्लू निवासी के हिमाचल स्थित ठिकानों पर दबिश देने के बाद भी सीआईए को कामयाबी नहीं मिल पाई। आरोपी को मंगलवार पुन: रेलवे कोर्ट में सीजेएम सचिन कुमार के सामने पेश किया गया। सीजेएम ने सीआईए द्वारा दी गई जानकारी और तथ्यों के आधार पर आरोपी कर रिमांड एक सप्ताह यानी 11 नवंबर तक बढ़ा दिया है ताकि आरोपी के दिल्ली सहित यूपी के ठिकानों पर दबिश देकर अन्य सहयोगियों की धरपकड़ हो सके।
मोबाइल बंद, नहीं मिले सहयोगी
चरस तस्कर मोहन सिंह ने हिमाचल के कुछ ठिकानों की जानकारी दी थी कि उसे उन ठिकानों से चरस की खेप मिलती थी जोकि वह अलग-अलग ठिकानों पर सप्लाई के लिए लेकर जाता था। उसे मोबाइल पर ही संदेश मिलते थे। इस दौरान हिमाचल में भी एक दो व्यक्तियों से जान-पहचान हुई थी, लेकिन घटना के बाद से ही आरोपी के सहयोगियों के मोबाइल बंद आ रहे हैं। इसलिए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देने के बाद आरोपी पकड़ में नहीं आए।
यह था मामला
घटना 29 नवंबर की है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2-3 पर बैठे एक आरोपी मोहन सिंह को सीआईए टीम ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से सीआईए ने एक किलो 152 ग्राम चरस बरामद की थी जोकि वो हिमाचल से लेकर आया था। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने हिमाचल सहित दिल्ली के कुछ साथियों की जानकारी जांच टीम के साथ साझा की थी। इसके आधार पर सीआईए ने आरोपी को पहले चार नवंबर तक रिमांड पर लिया था।
पहले रिमांड के दौरान हिमाचल के ठिकानों पर दबिश दी गई थी, लेकिन कोई भी पकड़ में नहीं आया। अब अन्य ठिकानों पर दबिश देने के लिए आरोपी मोहन सिंह को पुन: रिमांड पर लिया गया है।
- परमजीत सिंह, जांच अधिकारी,सीआईए, अंबाला।