अंबाला सिटी। करीब पांच साल पहले अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट स्थित सुषमा स्वराज के नाम से नए बनाए बस स्टैंड का उद्घाटन परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा द्वारा किया था। इस बस स्टैंड का निर्माण करीब 18 कराेड़ रुपये की लागत से किया गया था।
यह बस स्टैंड प्रदेश का पहला ऐसा बस स्टैंड है, जिसका नाम पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के नाम पर रखा था। बता दें दिवंगत सुषमा स्वराज का जन्म अंबाला छावनी में हुआ था, और वह दो बार छावनी से विधायक बनी थी। उनकी याद में शहर के इस बस बस स्टैंड का नाम सुषमा स्वराज बस अड्डा रखा गया था।
सुषमा स्वराज बस स्टैंड पर बने मॉडर्न शौचालयों की हालत खराब है। बस स्टैंड परिसर में भूतल पर दो पुरुष शौचालय बने हुए है। एक शौचालय में दीवार पर लगे शीशे टूटे हुए हैं और टूटी भी खराब है। जबकि दूसरे शौचालय की हालत पहले शौचालय से भी खराब है। क्योंकि इस शौचालय में फॉल सीलिंग टूट कर गिर रही है। तथा शौचालय में गंदगी जमा है। बावजूद इसके शौचालय की ओर किसी भी कर्मचारी व अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में लोग इस हालत में ही शौचालय इस्तेमाल करने को मजबूर है। शहजादपुर निवासी दीपक ने बताया कि वह शहर के कालेज में पढ़ाई करता है और बस से रोजाना कालेज आता है, शौचालय में दीवार पर दो शीशे लगे हुए है और दोनों ही टूटे हैं। वहीं नारायणगढ़ निवासी गगन ने बताया कि शौचालय में आधे से ज्यादा छत से फॉल सीलिंग टूट कर गिर रही है। लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नही नहीं दिया। छात्र गौरव ने बताया कि शौचालय में गंदगी पसरी हुई है ओर मारबल पत्थर भी टूटा हुआ है।
वर्जन-
बस स्टैंड परिसर में बने शौचालय में गिर रही फॉल सीलिंग और टूटे शीशों के बारे में अधिकारियों को लिखित में दिया है। जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।
शमशेर सिंह, बस स्टैंड इंचार्ज, अंबाला सिटी