फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामंत्र का जाप करने से सब दुख दूर हो जाते हैं : स्वामी रामदास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। प्रयास सोसायटी और श्री राधा निकुंज परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में न्यू टैगोर गार्डन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन स्वामी रामदास महाराज बरसाने वाले ने शुक्रताल आगमन की कथा सुनाई। भक्तों को ज्ञान देते हुए महाराज कहते हैं कि महामंत्र का जाप ही आज के युग में भवसागर से उतारने वाला है। प्रतिदिन महामंत्र का जाप करने से सब दुख दूर हो जाते हैं और व्यक्ति भगवान के और निकट हो जाता है।
विज्ञापन

इसके बाद विदुर जी व ध्रुव चरित्र की कथा सुनाते हुए महाराज ने बताया कि आज के जीवन में हम हर कार्य कर लेते हैं, लेकिन भगवान के नाम का गुणगान नहीं करते। कथा में हमारा मन नहीं लगता जबकि सभी जानते हैं कि जीव का संबंध केवल परमात्मा से है। बुधवार को कथा के यजमान एसके अग्रवाल व संतोष अग्रवाल का परिवार मुख्य बना। उन्होंने दूसरे दिन की पूजा करवाई और रोहन अरोड़ा परिवार ने प्रसाद की व्यवस्था की। इस अवसर पर प्रयास सोसायटी के चेयरमैन मंजीव कुमार गोयल, अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, उपाध्यक्ष एसके अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, संगठन सचिव राजीव शर्मा, सह सचिव ज्ञान चंद परूथी, कार्यकारिणी सदस्य जगदीश, विनोद सपरा, पीएल गोयल, रघुबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें