हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज।
- फोटो : फाइल
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर अपने ही अंदाज में गीत गाकर खुशी जताई। उन्होंने मेरे पैरों में घुंघरू बांध दे तो फिर मेरी चाल देख ले... गीत गुनगुनाया। विज ने सफल लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और साथ ही पूरे देश को इस सफलता के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत चंद्रमा पर जाने वाला चौथा देश है और यह पल नाचने-गाने का है।
भारत चंद्रयान को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतारकर विश्व का लीडर बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत भी अब चांद क्लब का सदस्य बन गया है। उन्हें उम्मीद है कि इससे चंद्रमा के बहुत से राज खुलेंगे और पृथ्वी के वायुमंडल और उससे सटे अंतरिक्ष की गतिविधियों को जानने में लाभ मिलेगा।
गृहमंत्री अनिल विज का जनता दरबार कल
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार 26 अगस्त को छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगेगा। इसमें गृह मंत्री प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनेंगे। गृहमंत्री का जनता दरबार हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित होता है। इसमें केवल दोपहर एक बजे तक पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याएं व शिकायतें सुनी जाती हैं। जनता दरबार में गृह मंत्री प्रदेश भर से लोगों लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिशा-निर्देश देते हैं।