फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बदले मार्ग से चलेगी चंडीगढ़-उदयपुर सुपरफास्ट

Sun, 10 May 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ से उदयपुर के बीच संचालित ट्रेन। रेलवे
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर पश्चिम रेलवे ने रविवार, 10 मई को रेलगाड़ी संख्या 20990 चंडीगढ़-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव किया है। रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब यह ट्रेन अपने नियमित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर के बजाय रेवाड़ी-रिंगस-फुलेरा होकर संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

परिवर्तित मार्ग से चलने के कारण यह रेलगाड़ी अब अटेली, नारनौल, नीम का थाना और रिंगस जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे के हेल्पलाइन नंबर या आधिकारिक एप के माध्यम से समय सारणी की जांच अवश्य कर लें।
8 घंटे की देरी से अंबाला पहुंची इंदौर-ऊना एक्सप्रेस पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में गुरुवार को ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) में आई तकनीकी खराबी ने रेल यातायात की रफ्तार रोक दी।
विज्ञापन

घाटीगांव और मोहाना सेक्शन के बीच हुई इस खराबी का सीधा असर इंदौर-ऊना हिमाचल द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी संख्या 19307 पर पड़ा। यह ट्रेन शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से करीब आठ घंटे की देरी से अंबाला छावनी जंक्शन पहुंची। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ओएचई लाइन दुरुस्त करने के लिए यातायात को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें