रेल यात्रियों की सुविधाओं में रेलवे द्वारा लगातार विस्तार करते हुए ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। एक बार फिर रेलवे ने लॉकडाउन अवधि के कारण बंद 2 ट्रेनों को दोबारा चलाने का फैसला किया है। वहीं प्रवासी श्रमिकों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार से आवागमन करने वाली 10 ट्रेनों की संचालन अवधि में बढ़ोतरी की है।
मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 02527/ 02528 रामनगर-चंडीगढ़-रामनगर का पुन: संचालन 5 जुलाई से शुरू हो जाएगा। इसी प्रकार पहले से 30 जून तक चल रही कुछ ट्रेनों के संचालन अवधि में बढ़ोतरी की गई है। इसमें ट्रेन नंबर 05251 दरभंगा-जांलधर सिटी को 28 अगस्त तक, 05252 जालंधर सिटी-दरभंगा स्पेशल को 29 अगस्त, 05531 सहरसा-अमृतसर को 29 अगस्त, 05532 अमृतसर-सहरसा स्पेशल को 30 अगस्त, 05211 दरभंगा-अमृतसर 30 अगस्त, 05212 अमृतसर-दरभंगा 1 सितंबर, 02355 पटना-जम्मूतवी 31 अगस्त, 02356 जम्मूतवी-पटना 1 सितंबर, 03255 पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ 29 अगस्त, 03256 चंडीगढ़-पाटलीपुत्र को 30 अगस्त तक चलाया जाएगा।