फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नॉन-इंटरलॉकिंग काम के कारण बदले मार्ग से चलेगी चंडीगढ़-बांद्रा

Fri, 31 Jul 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर रेलवे के जयपुर मंडल के अंतर्गत फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी खंड पर स्थित कुंड, पाली और खोरी स्टेशनों के बीच पैच डबलिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य को मंजूरी मिल गई है। रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

इससे इस रूट पर भविष्य में ट्रेनों का संचालन और अधिक सुगम हो सकेगा। हालांकि, इस निर्माण कार्य के चलते आगामी महीनों में रेल यातायात पर खासा असर पड़ेगा।
ब्लॉक की अवधि : रेलवे प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, कुंड-खोरी खंड पर कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। इसमें प्री-एनआई कार्य 12 अगस्त से 22 सितंबर तक चलेगा। इसी प्रकार एनआई कार्य 23 से 24 सितंबर तक और पोस्ट-एनआई कार्य 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

परिवर्तित मार्ग से चलेगी ट्रेन : निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इसमें अंबाला मंडल से चलने वाली ट्रेन नंबर 22452 चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 12, 16, 19, 23, 26, 30 अगस्त और 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23 सितंबर को परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा जंक्शन से होकर गुजरेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें