अंबाला सिटी। कई दिनों से मौसम लगातार करवट ले रहा है। रविवार सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहे। दोपहर बाद धूप निकलने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पिछले 24 घंटे में 6.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार 8 से 10 जुलाई तक हरियाणा व चंडीगढ़ में बारिश के आसार कम है, जबकि 11 जुलाई को हरियाणा में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, एक जुलाई से लगातार मानसून सक्रिय हो चुका है। पिछले सात दिनों में दो बार अच्छी बारिश हो चुकी है।
आगे ऐसा रह सकता है तापमान
-8 जुलाई : बादल छाने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री रह सकता है।
-9 जुलाई : बादल छाने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री रह सकता है।
-10 जुलाई : बादल छाने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री रह सकता है।
-11 जुलाई : बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री रह सकता है।