फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करता रहा चाचा, पेट में दर्द होने पर खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला से सटे एक गांव में कलयुगी चाचा ने अपनी ही नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। मामला तब उजागर हुआ जब नाबालिग युवती की तबीयत खराब होने लगी तो पीड़िता की मां ने अपनी बेटी से कारण पूछा। जिस पर पहले तो पीड़िता अपने चाचा के डर से चुप्पी साधे रही। जब दो दिन के बाद अचानक दोबारा बेटी की तबीयत बिगड़ी तो मां के जोर देने पर पीड़िता ने सारी घटना की जानकारी बता दी। इस दौरान पीड़िता ने मां को बताया कि जब आप लोग घर पर नहीं होते तब अकसर चाचा संजय घर पर आकर मेरे साथ गलत काम करता है। जाते-जाते मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर चला जाता है।
विज्ञापन

............................
हमारे पास पीड़िता की मां की ओर से शिकायत आई है। जिस पर हम कार्रवाई कर रहे हैं आरोपी अभी घर से फरार है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा
सुरेश सैनी, एसएचओ थाना सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें