फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नागरिक अस्पताल में लगेंगे सीसीटीवी, स्ट्रीट लाइटें भी हुई दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल के तीसरे गेट के पास पार्किंग के रास्ते पर लगे एसी से कॉपर चोरी होने के बाद अब अस्पताल प्रबंधक ने सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया है और स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त करवा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर को अस्पताल में लगे करीब आधा दर्जन एसी से हजारों रुपये की तारें चोरी हो गईं थी। चोरों ने रात को अंधेरे व संबंधित जगह पर सीसीटीवी न लगाने का फायदा उठाकर इस घटन को अंजाम दिया था। अब अस्पताल प्रबंधन की तरफ से जहां स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करवाया दिया गया है, वहीं जल्द चोरी वाली जगह पर भी सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया है ताकि दोबारा से चोर इन एसी को निशाना न बना सके।
दरअसल, पीपीपी मोड़ पर चल रहे एमआरआई व सीटी स्कैन सेंटर के दो बड़े यानी 16 टन एसी से 40 फीट कॉपर की तार चोरी हो गई। इसके अलावा अस्पताल के करीब छह ओर एसी से भी कॉपर चोरी हो गया था। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

-

एसी से कॉपर चोरी होने के साथ-साथ एमआरआई मशीन भी ठप हो गई थी। इस तरह से लाखों का नुकसान हुआ था। वह जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे, ताकि दोबारा चोरी न हो सके।
विज्ञापन

पुरुषोत्तम दास, संचालक, एमआरआई सेंटर
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें