फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के बाहर तीसरी आंख करेगी शरारती तत्वों की निगरानी

Fri, 04 Sep 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती चोरी की वारदातों और शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रेम नगर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। ये जिले का पहला सरकारी स्कूल है, जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अब स्कूल के बाहर साइकिल चोरी और शरारती तत्वों द्वारा होने वाली घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। साथ ही चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस को भी मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।दरअसल, प्रेम नगर सरकारी स्कूल में बच्चों के लिए साइकिल खड़ा करने की जगह नहीं है। स्कूल में विभिन्न जगहों से आने वाले विद्यार्थियों को अपनी साइकिल स्कूल के बाहर ही खड़ी करनी पड़ती है। साथ ही स्कूल स्टाफ को भी अपने वाहन स्कूल के बाहर ही लगाने पड़ते है। लेकिन पिछले दिनों से बच्चों के साइकिल चोरी होने की घटनाएं सामने आने से स्कूल स्टाफ व एसएमसी सदस्य भी चिंतित थे। अब स्कूल व एसएमसी सदस्यों के विचार के बाद स्कूल के एंट्री गेट पर दो सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए है। उधर, पिछले माह में स्कूल एसएमसी सदस्यों की ओर से शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर इन वारदातों के बारे में अवगत करवाया गया। जिला शिक्षा विभाग ने पत्र को निदेशक शिक्षा विभाग को भेज दिया है। स्कूल प्राचार्य अनिल शर्मा का कहना है कि बच्चों की शिकायत आती रहती है कि स्कूल के बाहर से साइकिल चोरी हो गई है। यहीं नहीं कई बार शरारती तत्व भी मारपीट कर जाते है। इन वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे कारगर साबित होंगे। बच्चों व स्टाफ के वाहन भी सुरक्षित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें