फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सैलून में सामान चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शुक्लकुंड रोड स्थित दशमेश मार्केट में एक दुकान से सैलून का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। सतर्क दुकानदार ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोर को मौके पर ही काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

न्यू शालीमार कॉलोनी निवासी तरुण ने बताया कि उसकी दशमेश मार्केट में साई कलेक्शन के नाम से दुकान है। यहां सैलून का सारा सामान मिलता है। दुकान के ठीक सामने उनका गोदाम भी है। 27 अक्तूबर को सुबह करीब 11 बजे वह अपने गोदाम में सामान लेने गए हुए थे।
इसी दौरान मौका पाकर एक युवक दुकान के अंदर दाखिल हो गया और दुकान से 2 टोंग रोड (बाल कर्लिंग मशीन), प्रेसिंग मशीन, हेयर ड्रायर व अन्य कीमती सामान समेटकर ले जाने लगा। जब तरुण वापस अपनी दुकान की तरफ आए, तो उन्होंने आरोपी को चोरी किए गए सामान के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान कचहरी चौक निवासी गुरमीत के रूप में बताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें