फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्नैचिंग में पकड़ा, तीन वारदात कबूली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्नैचिंग के 13 से अधिक मामलों में आरोपी को पुलिस ने आरोपी को हिसार से गिरफ्तार किया है। इसने शुरुआती जांच में तीन बड़ी वारदात को कबूल लिया है। साथ ही मोटरसाइकिल और दो मोबाइल भी पुलिस ने आरोपी से बरामद किए हैं। बुधवार को एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना बलदेव नगर में दर्ज 21 मार्च को स्नैचिंग के मामले में सीआईए-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जलबेड़ा रोड निवासी गुरजीत सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया। न्यायालय के आदेश पर उसे तीन दिन का रिमांड मिला है। उन्होंने बताया कि इस आरोपी ने 16 मार्च, 21 मार्च और 25 मार्च को तीन वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

यह कबूली वारदातें
आरोपी ने पूछताछ के दौरान थाना सेक्टर-9 अंबाला शहर में दर्ज मुकदमा नंबर 52 दिनांक 16 मार्च आईपीसी की धारा 379-ए के अंतर्गत, थाना अंबाला शहर में दर्ज मुकदमा नंबर 179 दिनांक 25 मार्च आईपीसी की धारा 379-ए के अंतर्गत, थाना बलदेव नगर में दर्ज 21 मार्च को दर्ज मुकदमा नंबर शिकायत की वारदातों को कबूल किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें