फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जाति सत्यापन हुआ, जमीन का इंतकाल लंबित

विज्ञापन
अंबाला छावनी के उपमंडल भवन में आयोजित समाधान ​शिविर में जाति सत्यापन की ​शिकायत लेकर पहुंचा फरि
विज्ञापन
शिविर में आईं दो शिकायतेंए एक का हुआ समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला छावनी। सोमवार को उपमंडल भवन में आयोजित समाधान शिविर में दो प्रमुख शिकायतें सामने आईं। इनमें से एक शिकायत छह महीने से लंबित जाति सत्यापन की थी, जिसका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। दूसरी शिकायत जमीन के इंतकाल दर्ज न होने से संबंधित थी, जिसे संबंधित विभाग को भेजा गया।
एसडीएम कनिका गोयल ने दोनों शिकायतों को सुना। सुंदर नगर निवासी हिमांशु कश्यप ने बताया कि उनकी फैमिली आईडी संख्या एसडीबीकई 8बीकेई0169 है। उन्होंने मार्च में जाति सत्यापन के लिए आवेदन किया था, लेकिन छह महीने से मामला लंबित था। उनकी फाइल पटवारी के पास अटकी हुई थी। एसडीएम ने शिकायत को पटवारी को चिह्नित किया, जिसके बाद जाति सत्यापित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग को इंतकाल के लिए चक्कर काटने पड़े
मतिदास नगर निवासी कृष्ण अवतार ने अपने प्लॉट के इंतकाल के लिए कई बार अनुरोध किया था। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। उन्होंने एसडीएम से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। एसडीएम ने उनकी शिकायत को संबंधित विभाग को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें