नारयणगढ़। हुडा काॅलोनी सेक्टर चार स्थित घर के ताले तोड़कर चोरों ने अलमारी से नकदी व जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने इस चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना नारायणगढ़ पुलिस को दी शिकायत में हरदीप सिंह ने बताया कि वह सेक्टर चार हुडा काॅलोनी का निवासी है और उनका पुश्तैनी गांव गदौली है। 20 मार्च को वह अपने हुडा काॅलोनी स्थित घर पर ताला लगाकर परिवार सहित पुश्तैनी मकान में गए थे। इसके अगले दिन शाम को जब वह अपने हुडा कालोनी स्थित घर पहुंचे। मेन गेट का ताला खोलकर जैसे ही घर के अंदर गए तो मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला था। उन्होंने कमरे व स्टोर में जाकर देखा तो अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्लहोंने अलमारी को चेक किया तो देखा कि गले का हार व टाप्स, चांदी की दो जोड़ी पायल, 48 हजार रुपये की नकदी गायब थी। जिसे किसी ने चोरी कर लिया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।