फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दवा दिलाने अस्पताल गई महिला के घर 13.50 लाख की नकदी और जेवरात चोरी

Sun, 30 Nov 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सिटी के चरखी मोहल्ला में दिन-दिहाड़े एक मकान में 13.50 लाख रुपये की नकदी व जेवरात चोरी हो गए। अंबाला सिटी थाना पुलिस को दी तहरीर में चरखी मोहल्ला निवासी सुनीता की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता सुनीता ने बताया कि 27 नवंबर को पड़ोसी की एक्टिवा लेकर किरायेदार कृष्ण देवी को दवाई दिलवाने के लिए सुबह 11 बजकर 54 मिनट पर गई थी। डेढ़ घंटे के भीतर ही महावीर चेरिटेबल के अस्पताल से दवाई दिलवाने के बाद वापस आई तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। तीन कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। घर से 13 लाख 50 हजार रुपये की नकदी व जेवरात गायब थे। स्थानीय लोगों व आसपास के सीसीटीवी से भी सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें