फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान खरीदने दिल्ली गई महिला के घर से नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बेटे और बहू के साथ दिल्ली गारमेंट का सामान खरीदने गई महिला के घर से चोरों ने नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। दो दिन बाद जब महिला वापस आई तो उसे घर में हुई चोरी के बारे में पता चला। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में बबली रानी ने बताया कि वह गांव यारा कुरुक्षेत्र की निवासी है। वह करीब दो महीने से जग्गी कॉलोनी फेस तीन शहर में किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रह रही हैं। दो दिन पहले वह अपने बेटे और बहू के साथ रेडीमेड गारमेंट का सामान लेने के लिए दिल्ली गई थी। उसका बेटा दिल्ली में ही नौकरी करता है। सामान खरीदने के बाद वह अपनी बहू के साथ बेटे के पास रुक गए। 18 मई को वापस लौटे और मकान के अंदर गए तो देखा की कमरे के अंदर का सारा बिखरा पड़ा है। घर से नकदी व जेवर गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें