अंबाला। बोह रोड स्थित वेल्डिंग की दुकान के शटर के ताले तोड़कर सामान और नकदी चोरी हो गई। थाना महेश नगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायत में बलदेव कुमार ने बताया कि वह चंदरुप नगर बब्याल का निवासी है। रोजाना की तरह 18 मई को वह अपना काम खत्म करने के बाद दुकान बंद करके अपने घर चला गया। 19 मई की सुबह दुकान पर आकर देखा तो उसकी दुकान के शटर पर लगे ताले टूटे हुए थे। उसने दुकान के अंदर देखा तो उसकी दुकान से लोहे का बट्टा, वेल्डिंग सेट और सात हजार रुपये गायब थे। संवाद