अंबाला सिटी। कोर्ट परिसर स्थित महिला अधिवक्ता के चैंबर से व्यक्ति ने नकदी व दस्तावेज चोरी कर लिए और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में अधिवक्ता ज्योति कौशल ने बताया कि उनका शहर के कोर्ट परिसर में चैंबर है। दाे दिन पहले उसकी गैरहाजिरी में सद्दोपुर निवासी नितिन उसके चैंबर में घुस गया। उसने चैंबर में रखे बैग से 5000 रुपये, डीबीए का आइडी कार्ड और वोटर आइडी चोरी कर लिया। एडवोकेट के अनुसार 25 अगस्त को यह व्यक्ति अधिवक्ता अजय त्रेहन के चैंबर से 6500 रुपये व कुछ दस्तावेज चोरी कर ले गया था। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज जांची तो चोरी के बारे में पता चला। संवाद