फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में बीकॉम प्रथम वर्ष की सिमरन और जसप्रीत अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पंजोखरा साहिब के श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज में कॉमर्स विभाग द्वारा प्रोजेक्ट प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें बीकॉम प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने एड्स टू ट्रेड, जीएसटी स्ट्रक्चर, सर्कुलर फ्लो ऑफ इनकम, टाइप्स ऑफ इंश्योरेंस पर प्रदर्शनी लगाई। इसमें बीकॉम प्रथम वर्ष की सिमरन और जसप्रीत ने पहला स्थान, बीकॉम तृतीय वर्ष की आरजू, नवनीत और रमनजोत ने दूसरा स्थान, बीकॉम द्वितीय वर्ष के नवराज, गुरजोत व बीकॉम प्रथम वर्ष के अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। बीकॉम तृतीय वर्ष की हरमन, अंकिता और सिमरन को कंसोलेशन प्राइज दिया गया। डॉ. रामकुमार सैनी और डॉ. नीना कौशिक ने कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में भूमिका निभाई। विजेताओं को प्राचार्य डॉ. सुखदेव सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए कॉमर्स विभाग को बधाई दी। मंच संचालन नवनीत कौर व मनजोत कौर ने किया। इस मौके पर कॉमर्स विभागाध्यक्ष प्रो. अमरिंद्र सिंह, प्रो. प्रवीण कौर, प्रो. नवजोत कौर, प्रो. सिमरनजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें