बुडियों गांव की महिला पर बस पास को स्कैन कर जाली पास से हरियाणा रोडवेज बस में सफर कर सरकार को आर्थिक हानि पहुंचाने का मामला सामने आया है। मामले में महिला पर असली पास को स्केन कर उसकी तिथि बदलकर पास की अवधि बढ़ाने का आरोप है। जाली पास का खुलासा धीन गांव के पास निरीक्षकों द्वारा पास चेक करने पर हुआ। मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन यमुनानगर द्वारा पुलिस अधीक्षक अंबाला को दी शिकायत में बताया कि 10 फरवरी को हरियाणा रोडवेज निरीक्षकों द्वारा हरियाणा रोडवेज बस का धीन गांव के पास निरीक्षण में किया गया था। बुडियों गांव की श्यामों जाली पास पर सफर कर रही थी। शक होने पर करवाई गई तो पाया कि कार्यालय रिकार्ड के अनुसार बस पास की अवधि 11 अक्टूबर 2021 थी, लेकिन आरोपी महिला द्वारा इसे स्केन करवाकर 11 जून 2022 किया हुआ था। शिकायतकर्ता ने महिला ने सरकारी राशि का गबन कर सरकार को आर्थिक हानि पहुंचाने का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।