माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। डेहा कालोनी में वीरवार शाम हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने देवर और देवरानी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी धीरज उर्फ वटी के बड़े भाई अनिल ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि झगड़ा आम खाकर गुठली को लेकर हुआ था। वीरवार शाम करीब साढ़े 7 बजे मेरे छोटे भाई धीरज के बच्चों ने आम की गुठली खाकर घर के बाहर दी थी। इस पर मेरी पत्नी सपना अपनी देवरानी के घर शिकायत करने गई। देवरानी सुमन और छोटे देवर धीरज उर्फ वटी ने इस बात को लेकर सपना के साथ न केवल गाली-गलौज की बल्कि उसके साथ मारपीट करते हुए उसके सिर पर गंडासी से वार कर दिया। यह देख मैं मौके पर पहुंचा।
मुझे नीचे आते देख सुमन ने मेरे सिर पर ईंट मार दी। मेरी पत्नी सपना सिर में गंडासी लगने के कारण बेहोश होकर गिर गई थी। जिसे में रेहड़ी पर डालकर अस्पताल में ले गया जहां डॉ. ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैंट थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी धीरज को गिरफ्तार कर लिया है।