(अंबाला) शहजादपुर। बुटीक में घुसकर तोड़फोड़ करने, महिला को गंदे इशारे करने व घूरने के आरोप में पुलिस ने महिला के जेठ सहित दो लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शहजादपुर निवासी महिला ने बताया कि गांव के ही सहदेव और राजेंद्र ने षड्यंत्र के तहत उसे चोट मारकर उसके पति कैैलाश पर मनगढ़ंत कहानी बनाकर झूठा केस दर्ज करवा दिया। सहदेव उसके जेठ राजेंद्र का सहयोगी है।
16 जुलाई की शाम को जब वह अपने घर थी। उसका शहजादपुर बाजार में स्थित बुटीक का मुख्य दरवाजा खुला था, लेकिन उसके ग्लास के दरवाजे पर ताला लगाया था। आरोपियों ने इसे डंडे मारकर उसे तोड़ दिया व बुटीक के बाहर खड़ा होकर मेरे पति का नाम लेकर उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह उस समय अपने घर थी व उसके पति नारायणगढ़ में थे। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। महिला ने बताया कि उसका जेठ राजेंद्र पिछले 3 दिन से मुझे बार-बार बिना वजह घूर रहा है। गलत इशारे कर रहा है।