फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष की रात नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
नाइट कर्फ्यू से पहले जग्गी सिटी सेंटर पहुंची पुलिस लोगों को घर भेजते हुए। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
नववर्ष की रात नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। पुलिस ने रातभर गश्त करते हुए हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस की ओर से नाइट कर्फ्यू की अवहेलना करने के आरोप में दो मामलों में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, पुलिस की ओर से चौकसी बढ़ाते हुए पूछताछ करने के लिए कई जगहों पर नाके लगाए गए थे।
विज्ञापन

पहला मामला कैंट थाना क्षेत्र का है। इसमें सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि ड्यूटी के दौरान एक ढाबे के पास रात 11 बजे के बाद दो लड़के होटल पर खाना खाने के लिए आवाजें लगा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम संतोष और दूसरे ने राहुल बताया। इसके बाद पुलिस ने नाइट कर्फ्यू के आदेशों की अवहेलना के आरोप में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
दूसरे मामले में हेड कांस्टेबल सुखबीर सिंह ने बताया कि रात 11 के बाद विजय रतन चौक के पास एक युवक अपनी बुलेट पर शराब के नशे में शोर मचाते हुए जा रहा था। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम हरप्रीत सिंह भुल्लर बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्त में लेते हुए मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

रात 11 बजते ही पुलिस ने पार्टियां करवाई बंद
नववर्ष की रात 11 बजते ही पुलिस विभिन्न पार्टी स्थलों पर पहुंच गई। वहां मौजूद लोगों को पुलिस ने वापस घरों की ओर भेज दिया। बता दें कि एसपी अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा की ओर से सख्त निर्देश दिए गए थे कि 11 बजे के बाद पार्टी नहीं होगी। इसको लेकर पुलिस पूरी रात सतर्क रही और कार्रवाई को अंजाम दिया।

नाइट कर्फ्यू से पहले जग्गी सिटी सेंटर पहुंची पुलिस लोगों को घर भेजते हुए।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें