फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दहेज उत्पीड़न के मामले में सात के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दहेज उत्पीड़न को लेकर महिला के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के पति, सास, ससुर, ननद व दो देवरों सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गत वर्ष दिसंबर में एसपी अंबाला को दी शिकायत में महिला ने पति हरदीप सिंह सहित अन्य पर नाजायज दहेज की मांग करने, गाली-गलौज करने, मार पिटाई करने व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकायत में महिला ने बताया कि वह शहर के कमल विहार की निवासी है। उसका 31 जुलाई 2020 को हरदीप सिंह के साथ प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद दोनों ने न्यायालय अंबाला से प्रोटेक्शन भी ली थी। शादी के बाद महिला और उसका पति शहर की जग्गी कॉलोनी में किराये के मकान में रहने लगे। शादी के कुछ दिनों बाद उनके घरवाले इस शादी से राजी हो गये। इसके बाद महिला के घरवालों ने सारा सामान वाशिंग मशीन, अलमारी, डबल बेड गद्दे, एलसीडी, फ्रिज, कूलर, साढे तीन तोले सोने का सैट, पांच ग्राम की सोने की अंगूठी, 20 ग्राम की सोने की चैन लड़के की, दो चांदी की पाजेब 160 ग्राम की व अन्य सामान दिया। इसके बाद भी ससुराल की ओर से दहेज की मांग की जा रही है। वहीं तंग करते हुए मारपीट की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें