केसरी गांव की प्रताप फैक्टरी की भट्ठी में आग के अंगारों को रोकने के लिए लगी लोहे की ग्रिल में ज
अंबाला। केसरी गांव की प्रताप फैक्टरी में चार मजदूरों के झुलसने के मामले में कई लापरवाही सामने आई है। साहा थाना पुलिस ने साहा फोरमैन सतार मोहम्मद, मैनेजर श्याम लाल के साथ-साथ फैक्टरी मालिक पर भी मामला दर्ज लिया है।
घायल विनोद द्वारा पुलिस को दिए बयान में खुलासा हुआ है कि कई बार बॉयलर की भट्ठी में लगी लोहे की ग्रिल की टूटी पत्तियों को ठीक करवाने के लिए बोला गया था लेकिन वह ठीक नहीं कराई गई थीं। यही कारण था कि 19 सितंबर की रात को राख निकालते समय इन पत्तियों के बीच से ही आग के अंगारे भी निकलने के कारण चारों मजदूर झुलस गए थे। चंडीगढ़ पीजीआई में जिंदगी मौत के बीच जूझ रहे विनोद ने बयान देते हुए बताया कि फैक्टरी में उन्हें काम करने के लिए उन्हें कोई भी आग से बचाव के लिए सामान नहीं दिया गया था।