फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हमला करने के मामले में भाई व अन्य पर केस

Tue, 30 Sep 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट नागरिक अस्पताल के एक्स-रे रूम के बाहर तीन रेडियोग्राफर पर डंडों से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो दिन बाद हमलावरों पर मामला दर्ज कर लिया।
अंबाला कैंट थाना पुलिस ने जंडली के लक्ष्मी नगर निवासी मोहित शर्मा की तहरीर पर अमित सिक्योरिटी गार्ड सहित अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई बीएनएस में धारा 121(1) सरकारी कर्मचारी के काम में बांधा पहुंचाने, 132 सरकारी कर्मचारी से हिंसा करने, 190 संयुक्त रूप से अपराध करना, मारपीट, धमकाने आदि सात धाराओं के तहत की गई।
विज्ञापन

एक्स-रे रूम में घुसने को लेकर हुआ था झगड़ा : पीड़ित मोहित ने बताया कि वह रेडियोलॉजी विभाग में बतौर रेडियोलॉजी ऑफिसर यानी रेडियोग्राफर तैनात है। उसके साथ नूंह निवासी सज्जाद व अमित कुमार कार्यरत है। 27 सितंबर को अस्पताल का सिक्योरिटी गार्ड अमित एक महिला का एक्स-रे करवाने के लिए आया था। आरोप लगाते हुए कहा कि एक्स-रे होने के बाद अमित अनाधिकृत रूप से कंसोल रूम में चला गया।
विज्ञापन

बार-बार कहने के बावजूद बाहर न जाते हुए ड्यूटी में बांधा पहुंचाई। बहसबाजी ज्यादा होने के कारण दोनों के बीच धक्का मुक्की हुई। बाद में पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल के समक्ष समझौता हो गया था तभी आरोपी अमित ने अपने चार-पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी नाक में फ्रैक्चर व शरीर पर चोट आई, साथ ही दोनों साथी भी चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें