फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दहेज प्रताड़ना में पति समेत 6 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। महिला थाना पुलिस ने कुरुक्षेत्र की रहने वाली विवाहिता की शिकायत पर उसके पति प्रमोद कुमार और ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी पति ने अपनी पहली शादी और उससे हुए तलाक का सच छिपाकर उससे दूसरा विवाह रचाया था। जब उसे इस बात की भनक लगी, तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

विवाहिता ने बताया कि लगातार दी जा रही मानसिक प्रताड़ना और तनाव के कारण 6 अप्रैल 2021 को उसका गर्भपात हो गया। इसके बावजूद आरोपियों का रवैया नहीं बदला और वे लगातार मायके से पैसे लाने और दहेज की मांग को लेकर उस पर दबाव बनाते रहे। जांच अधिकारी उप-निरीक्षक हकमुद्दीन मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें