अंबाला। डेहा कॉलोनी में मारपीट करने वाले दर्जनभर लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई स्थानीय निवासी डेविड की शिकायत पर की गई है। डेविड ने बताया कि 17 जून को उसकी बहन अनिता ने बताया कि गली नंबर एक में रहने वाले रोहन, प्रिंस, हाथी, गुंगा सहित अन्य ने उनके साथ मारपीट की। इस कारण वो और उसके बच्चे घायल हो गए। इन लोगों ने छावनी के नागरिक अस्पताल में भी बहन के साथ दुर्व्यवहार किया।