फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ कोर्ट पहुंचा दामाद

Thu, 05 Jun 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एक मामले में पति ने अपनी पत्नी, सास सहित अन्य के खिलाफ अदालत में याचिका डालकर दावा किया कि शादी के नाम पर उससे धोखा हुआ है।
विज्ञापन


अदालत ने साहा पुलिस से इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने भी अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा रखा है। अदालत में दायर याचिका में याचिकाकर्ता ने बताया कि उसकी शादी नवंबर, 2012 में हुई थी। उसकी सास ने बताया था कि वह कैंट में ही एक कॉलोनी में रहती है और वह विधवा है।

अपनी बेटी की शादी बिना दहेज के करनी है। शादी से एक दिन पहले उसकी सास ने कहा कि उसकी कैंट में अपने भाई से लड़ाई हो गई और लुधियाना में लड़की की शादी करेंगे। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि शादी के बाद ही उसकी पत्नी उसे तंग करने लगी। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझा। याचिकाकर्ता का कहना है कि इसके बाद उसकी पत्नी जेवर व कैश लेकर घर से चली गई, जबकि पत्नी ने उत्तराखंड पुलिस में उसके खिलाफ दहेज की शिकायत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ता का दावा है कि उसे पता चला है कि उसकी पत्नी पहले से ही शादीशुदा है, जबकि उसकी सास विधवा नहीं बल्कि उसका पति जीवित है। उन्होंने कहा कि शादी के नाम पर उसके साथ धोखा किया गया है। इस मामले में याचिकाकर्ता ने अदालत में याचिका डाली है, जिस में इस सारे मामले की जानकारी दी। शिकायतकर्ता के वकील नम्रता गौड़ ने बताया कि पति ने इस मामले में अपनी पत्नी, सास व अन्य परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अदालत में याचिका दायर की है। अदालत ने इस मामले में पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें