फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जातिसूचक शब्दों के प्रयोग पर तीन के खिलाफ केस

Tue, 12 Aug 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। गांव खेड़ा निवासी व्यक्ति से मारपीट करने और जातिसूचक शब्दाें का प्रयोग करने पर पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के तहत तीन ग्रामीणों पर मामला दर्ज किया है। गांव खेड़ा निवासी अर्जुन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 9 अगस्त को साढ़े 11 बजे अनाज मंडी तलरेड़ी से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में खल चौकर की फैक्टरी के पास सोनू ने मुझे अपने पास वहीं पर बुलाया। यहां खेड़ा गांव निवासी धौला, सोनू और सचिन ने पहले तो मजाक करने लगे। इसके बाद धौला ने गाली गलौज आर धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद पास में ही पड़ी लकड़ी से तीन बार हमला किया। जो कमर में लगे। इसके अलावा उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। अर्जुन सिंह ने आरोपियों से जान माल का खतरा बताया है और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें