फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अभद्रता करने के मामले में 12 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। पंचायती जमीन की बोली के दौरान अभद्रता करने के चलते शहजादपुर पुलिस ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की शिकायत पर ग्राम पंच सहित लगभग एक दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी शहजादपुर नेहा शर्मा ने शहजादपुर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 28 जून को ग्राम पंचायत नेकनावां की पंचायती जमीन की बोली करवाई जा रही थी। इसी दौरान गांव तानका माजरा के चमन लाल, गांव नेकनावां निवासी प्यारा सिंह, अवतार सिंह, हरपाल सिंह, राजकुमार, गांव तानका माजरा निवासी अमित राणा, रोहित, और जन्म सिंह ने बोली में बहसबाजी कर बोली को जबरदस्ती रोक दिया। यही नहीं, महिला सरपंच को जान से मारने की धमकी भी दी और आरोपियों ने सरकारी काम में बाधा डाली जिस कारण पंचायत को बोली रद्द करनी पड़ी,जिस कारण पंचायत को वित्तीय नुकसान भी उठाना पड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें