अंबाला सिटी। अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल को जल्द ही सीआर आर्थो मशीन मिलने वाली है। इससे हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के उपचार में सुविधा बढ़ेगी। 10 दिनों के भीतर यह मशीन सिटी नागरिक अस्पताल को मिल जाएगी। 60 लाख रुपये की कीमत वाली इस मशीन से हड्डियों से संबंधित बीमारियों के लिए किए जाने वाले ऑपरेशन आसानी से किए जा सकेंगे। लंबे समय से नागरिक अस्पताल ने इस मशीन की मांग की थी। जिसे अब भेजा जाएगा। इससे पहले जो मशीनें लगी हुई है। वह बहुत पुरानी तकनीक की हैं जो अक्सर ही खराब हो जाती है। इसके कारण ऑपरेशन करने में भी देरी होती है।
रोजाना आते से 150 मरीज
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ डी के गोयल ने बताया कि सिटी नागरिक अस्पताल में हड्डी विभाग में रोजाना 150 से अधिक मरीज अपना उपचार करवाने के लिए आते हैं। इसके साथ ही सप्ताह में 10 से 15 ऑपरेशन भी किए जाते हैं। मशीन मिलने से मरीजों के ऑपरेशन में कम समय लगेगा। जिससे मरीजों को भी लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
पथरी के मरीजों को भी मिलेगी राहत
यह मशीन पत्थरी के ऑपरेशन में भी सहायक होगी। इस मशीन की जियोलॉजी तकनीक की मदद से शरीर में छोटी बड़ी पथरी का पता लगाने में भी मदद करेगी। जिससे पथरी के मरीजों के ऑपरेशन कर पथरी निकाली जाएगी। सिटी नागरिक अस्पताल में रोजाना 150 मरीज सिर्फ पथरी के ही आते हैं। इसके अलावा ट्रामा सेंटर में भी आए दिन दर्द के मारे मरीज अपना उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि मशीन के लिए लंबे समय से लिखा हुआ था। आने वाले 10 दिनों में नागरिक अस्पताल को मशीन मिल जाएगी। इसके बाद मरीजों के उपचार में आसानी होगी।