फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिक्षकों की कमी से जूझ रहे 71 प्राइमरी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। 2017 में भर्ती प्राथमिक शिक्षकों के तबादले के बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पद खाली हो गए हैं। इससे राजकीय प्राइमरी स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह समस्या पिछले करीब डेढ़ महीने से बनी हुई हैं। पहले ऐसी स्थिति सिर्फ 21 स्कूलों में थी। अब जिले में 71 स्कूल बिना शिक्षकों के हो गए हैं। इन स्कूलों में पास के स्कूलों से शिक्षकों को समायोजित किया है। शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, क्योंकि एक ही स्कूल के जिम्मे पूरे स्कूल की जिम्मेदारी है।
कई स्कूलों में एक ही शिक्षक 40 से 50 विद्यार्थियों को संभाल रहे हैं। बीते गुरुवार को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने इस समस्या के बारे में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को भी अवगत करवाया था।
विज्ञापन

जेबीटी की नियमित भर्ती करे सरकार : प्रकाश चंद्र

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव प्रकाश चंद्र ने बताया कि जिले से 2017 बैच के शिक्षकों का तबादला हुआ है। इन शिक्षकों को स्थाई जिले दिए गए हैं। अंबाला से करीब 200 से ज्यादा शिक्षक तो चले गए, लेकिन जिले में शिक्षक आए नहीं। पहले ही जिले में शिक्षकों की कमी थी। तबादले के बाद और पद खाली हो गए। जिससे कई स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं बचा और कई स्कूलों में एक ही शिक्षक रह गया है। विभाग खाली हुए स्कूलों में जिन स्कूलों से शिक्षक समायोजित कर रहा है, वहां भी व्यवस्था खराब हो रही है। सरकार से मांग है कि एचकेआरएन की बजाए नियमित भर्ती की जाए ताकि राजकीय प्राथमिक स्कूलों में खाली पद भरे जा सकें। सरकार जेबीटी की भर्ती नहीं कर रही है। 2017 में अंतिम नियमित भर्ती हुई थी। जिले में करीब 1100 शिक्षक थे। तबादले से 200 से ज्यादा शिक्षक चले गए हैं। इससे पहले भी पद खाली पड़े थे।

वर्जन
जिन राजकीय प्राथमिक स्कूलों में तबादले के बाद एक भी शिक्षक नहीं बचा था। उन स्कूलों में अस्थाई समायोजन के बाद शिक्षक लगाए गए हैं। चुनाव के बाद संभावना है कि ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया शुरू होगी। उस दौरान शिक्षकों को नियमित रूप से स्कूलों में लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें