फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बस से टकराकर पलटी कार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। कालपी के निकट प्राइवेट बस ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार अनियंत्रित होकर पलटियां खाती दोबारा सीधी होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में तीन युवक सवार थे।
विज्ञापन

बहलौली गांव निवासी मनजीत सिंह और शक्ति कुमार गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। जबकि उमराव सिंह को भी मामूली चोटें आई थी। पुलिस ने बस चालक भंभाैली गांव निवासी रणजीत सिंह पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता पंजोखरा के बहलौली गांव निवासी उमराव सिंह ने बताया कि वह स्वराज कंपनी हंडेसरा में काम करता है।
आठ दिसंबर को भाई मनजीत सिंह व दोस्त शक्ति कुमार के साथ अपनी कार में थाना छप्पर जा रहा था। कालपी के पास पहुंचे तो प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर पलट गई व डिवाइडर से जा टकराई। तुरंत कार में घायल भाई व दोस्त को बाहर निकाला। नजदीकी अस्पताल में दोनों का उपचार करवाया। पीछा करने पर प्राइवेट चालक की पहचान भंभाैली गांव निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई थी। हादसे में भाई और दोस्त को गंभीर चोटें आई। साथ ही गाड़ी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें