फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, युवक की मौत

विज्ञापन
अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान खड़े मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सुल्तानपुर चौक के पास वीरवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। कैथल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
बलदेव नगर भाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि हादसा बीती रात लगभग 3 बजे हुआ। तीनों युवक कैथल की तरफ से कार में सवार होकर अंबाला की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार सुल्तानपुर चौक के पास पहुंची, रफ्तार तेज होने के कारण चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत बलदेव नगर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को तुरंत अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य की गंभीर हालत को देखते हुए उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

खेती-बाड़ी करते थे पिंटू के पिता
अस्पताल में मृतक की पहचान कैथल निवासी पिंटू के रूप में हुई है। पिंटू के पिता का नाम रामविलास खेती-बाड़ी का काम करते हैं। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वीरवार को नागरिक अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवा दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


दो युवकों की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
हादसे में घायल हुए अन्य दो युवकों की पहचान सुल्तान और गोलू के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। बलदेव नगर भाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें