फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, अधेड़ गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर जग्गी सिटी सेंटर के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में शंभू कलां (पंजाब) निवासी जगतार सिंह (57) गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत के मुताबिक, पीड़ित 30 अक्तूबर को शाहबाद से काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी अंबाला कैंट की तरफ से आई कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों कुल्हों और टांग में फ्रैक्चर आया है। आरोपी चालक भाग गया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें