फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार ने ऑटो को मारी टक्कर, श्रमिक की मौत, दो बेटियों समेत 11 घायल

विज्ञापन
मृतक भूपेंद्र मु​खिया की फाइल फोटो: सोशल मीडिया - फोटो : छात्रा की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
- कैंट रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ के लिए ऑटो में सवार हुई थी अलग-अलग सवारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला सिटी। अंबाला-अमृतसर हाईवे स्थित जंडली पुल के निकट रविवार सुबह 5 बजे एक अनियंत्रित कार ने यात्रियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी जिससे ऑटो हाईवे पर पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार बिहार के सहरसा जिले के अमरपुर गांव निवासी भूपेंद्र मुखिया (55) की मौत हो गई। वहीं उनकी दो बेटियां आशा (17) और मनीषा (14) सहित 11 लोग घायल हो गए। बिहार के जंगबहादुर की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। ऑटो अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। मृतक की बेटी घायल आशा की तहरीर पर बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हादसे में घायल आशा ने बताया कि वह जीरकपुर में किराये पर रहते हैं। पिता भूपेंद्र मुखिया चंडीगढ़ में मजदूरी करते थे। वह कोठियों में बहन मनीषा के साथ साफ-सफाई का काम करती हैं। वह 7 बहनें व एक भाई हैं। 2 फरवरी को पिता सहित दोनों बहनें बिहार के अमरपुर गांव अपने घर गये थे। 13 फरवरी को वह गांव से ट्रेन में आए थे। शनिवार रात 10:30 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। रात को रुकने के बाद वह सुबह 4:50 बजे स्टेशन के बाहर से चंडीगढ़ में ऑटो में सवार हुए थे। ऑटो में पहले से 8 सवारियां थीं। सभी चंडीगढ़ में मेहनत मजदूरी करते थे।
विज्ञापन

उपचार के बाद मिली छुट्टी
मुरादाबाद के कोहिनूर मोहल्ला निवासी रेशम (45), बेटी फिजा (25), उनका दोहता अली (4) भी घायल हो गए। यह परिवार मौजूदा समय में जीरकपुर के डकौली गांव में किराये पर रहता है। इसके अलावा ऑटो में लखीमपुर गोपालगंज के जिला कल्याणपुर गांव निवासी सुरेश, राजपाल व उनकी पत्नी रामदेवी चोटिल हो गए। बिहार के सीतामडी डुमरा गांव निवासी वनिता व पति रामबाबू भी घायल हो गए थे। हालांकि प्राथमिकी उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। घायल ऑटो चालक भी मौके पर नहीं मिला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन



हादसे के बाद मौके से फरार कार चालक को जल्द काबू कर लिया जाएगा। घायलों की तबीयत में सुधार है।
- धर्मबीर, इंस्पेक्टर, बलदेव नगर थाना

मृतक भूपेंद्र मुखिया की फाइल फोटो: सोशल मीडिया- फोटो : छात्रा की मौत के बाद जांच करती पुलिस।

मृतक भूपेंद्र मुखिया की फाइल फोटो: सोशल मीडिया- फोटो : छात्रा की मौत के बाद जांच करती पुलिस।

मृतक भूपेंद्र मुखिया की फाइल फोटो: सोशल मीडिया- फोटो : छात्रा की मौत के बाद जांच करती पुलिस।

मृतक भूपेंद्र मुखिया की फाइल फोटो: सोशल मीडिया- फोटो : छात्रा की मौत के बाद जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें