फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऑटो को टक्कर मारने का आरोपी कार चालक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप...
विज्ञापन


दोस्त की शादी से लौट रहा था घर, दिल्ली की एक निजी कंपनी में करता है काम

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जंडली पुल के निकट रविवार सुबह 5 बजे सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मारने के आरोपी कार चालक को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी स्कोडा कार चालक की पहचान अंबाला कैंट के डिफेंस कॉलोनी निवासी मंदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी मंदीप सिंह ने बताया कि वह सिटी में ही अपने दोस्त की शादी में आया था। रात को वह वहीं रुक गया था।
विज्ञापन

सुबह जल्दी उठने के बाद वह अपने घर जा रहा था कि अचानक हादसा हो गया। मॉडल टाउन चौकी प्रभारी एएसआई अमन राणा ने बताया कि कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जमानत मिल गई है। हादसे में घायल ऑटो चालक की पहचान तोपखाना निवासी विशाल के रूप में हुई है। वो भी हादसे में घायल होने पर अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल हो गया था। हादसे में ऑटो सवार 11 सवारियों व एक ऑटो चालक चोटिल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें