फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर मिट्टी के ढेर से टकराई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हाईवे नंबर 44 पर जगह-जगह लगे मिट्टी के ढेर व मलबे के कारण लुधियाना से ऋषिकेश जा रहे कार सवार परिवार की गाड़ी टकरा गई। हादसे में कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं। थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में अंकुर सलूजा ने बताया कि वह मधुबन इन्कलेव बाडेवाल रोड लुधियाना पंजाब का निवासी है। 15 नवंबर को वह अपनी पत्नी बानी सलूजा, बेटी नवधा सलूजा, बेटी आरजा सलूजा के साथ गाड़ी को खुद चलाकर लुधियाना से ऋषिकेश के लिए जा रहा थे।
विज्ञापन

वह शहर मोटर मार्केट के सामने से फ्लाई ओवर के ऊपर पहुंचे तो नेशनल हाईवे नंबर 44 के ऊपर जगह-जगह मिट्टी के ढेर व मलबे के ढेर लगे हुए थे। वहां किसी प्रकार का कोई साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर या बैरिकेडिंग नहीं थी। इस कारण उसकी कार अचानक मिट्टी के ढेर से टकरा गई और गाड़ी के एयर बैग खुल गए। इस कारण कार में सवारों को मामूली चोटें आई। गाड़ी पलटने से वे बाल-बाल बच गए। उसकी गाड़ी का काफी नुकसान हो गया। पास ही काम कर रहे मजदूरों से पूछा तो उन्होंने बताया कि यहां का कॉन्ट्रेक्टर सतपाल सिंह चौधरी कंटस्ट्रक्शन व प्रोजेक्ट डायरेक्टर विरेंद्र सिंह है। उन्होंने नियमों की अवहेलना करते हुए मेन रोड पर किसी भी प्रकार की बैरिकेडिंग, न ही कोई साइन बोर्ड लगाकर सड़क पर मिट्टी व मलबे के ढेर लगाकर लोगों की जान जोखिम में डालकर लापरवाही का काम किया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें