फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से लगी नीली बत्ती कार का चालान

Sat, 25 Jul 2015 12:45 AM IST
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय के पास शुक्रवार को नीली बत्ती कार में बैठे एक व्यक्ति ने साथी के साथ दुकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन


मामला बढ़ने पर यह व्यक्ति एमसीए आयुक्त के कार्यालय पहुंचा और अपने कागजात दिखाए। हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस कार का चालान कर दिया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार कथित रूप से खुद को एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया मास्टर ट्रेनर और पीपुल फॉर एनीमल का चेयरमैन बताने वाला एक व्यक्ति नीली बत्ती लगी कार से नगर निगम कार्यालय के पास पहुंचा। यहां पर उन्होंने पशु क्रू्रता की बात कहते हुए एक दुकान सील करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौजूद लोगों ने इस व्यक्ति से अनुमति दिखाने की बात कही। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। इसकी जानकारी कुछ लोगों ने एमसीए आयुक्त को दी। बताया जाता है कि एमसीए आयुक्त के पास भी यह व्यक्ति अपनी पहचान और कागजात दिखाने के लिए पहुंचा गया। हंगामे के सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


 पुलिस ने वहां गाड़ी का चालान कर दिया। सिटी थाने के एसएचओ रजनीश यादव ने बताया कि व्यक्ति ने अपनी गाड़ी पर अवैध रूप से नीली बत्ती लगा रखी थी। पुलिस ने गाड़ी का चालान कर नीली बत्ती को कब्जे में ले लिया है। शिकायत आने के बाद आगामी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें