फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में इस्तेमाल कार और चाकू बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गन्नौर के प्रॉपर्टी डीलर 41 वर्षीय दीपक की हत्या के बाद नहर में फेंकने के लिए इस्तेमाल की कार व चाकू को पुलिस ने बरामद कर लिया है। लालकुर्ती चौकी प्रभारी कुलदीप ने बताया कि आरोपी सुमित ने रिमांड के दौरान बताया कि उसने कार को शाहबाद मारकंडा के निकट नौ गजा पीर बाबा के सामने कल्याणा गांव के सुनसान रास्ते पर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस की टीम ने आरोपी को ले जाकर स्विफ्ट कार की बरामदगी की। कार को खोलकर देखा तो हत्या में शामिल चाकू पड़ा था और आरोपी के कपड़े भी बरामद कर लिया। आरोपी को मंगलवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। रिमांड में आरोपी सुमित ने खुलासा किया कि वह अमेरिका जाना चाहता था। पासपोर्ट भी बनवाया था और आरोपी रीना के जरिए ही अमेरिका डोंकी से जाने के लिए दीपक से तीन लाख रुपये लिए थे लेकिन वह नहीं गया। पैसे न चुका पाने के चक्कर में दीपक को मौत के घाट उतारा।
यह था पूरा मामला

मृतक दीपक के परिजनों ने पड़ाव थाना में 17 मई को दीपक के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। बताया था कि 15 मई को दीपक अंबाला सिटी रीना के पास पैसे लेने के लिए गया था। फिर लापता हो गया था। पुलिस को शनिवार कुरुक्षेत्र के पास जनसुई नहर से दीपक का शव मिला था। सिर सहित शरीर पर तेजधार हथियार के निशान थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रीना व उसके भांजे सुमित को काबू किया था। आरोपियों ने कबूला था कि पैसे लेने आए दीपक को खाने में नींद की गोलियां दी थी। फिर पटियाला के मडोली गांव ले गए थे, जहां सुनसान रास्ते में हत्या करने के बाद नहर में फेंक दिया था। शव बहता हुआ शाहबाद जनसुई नहर से मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें