फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गाड़ी और डंपर में टक्कर, परिवार बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला में मिट्टी से लदे डंपर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुके हैं। इनके कारण होने वाले हादसे बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार को दोपहर 12 बजे अंबाला सिटी में पंचायत भवन के सामने डंपर ने एसयूवी कार के पीछे के हिस्से में टक्कर मार दी। कार में बैठे लोग बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

इसके बाद जब कार चालक ने डंपर चालक को रोका तो वह डंपर से उतरकर बीच रास्ते पर ही डंपर खड़ा कर फरार हो गया। इसके कारण काफी देर तक जाम लगा रहा।
बताया जाता है कि पंजाब से एक परिवार एसयूवी गाड़ी में अंबाला सिटी के प्रेम नगर में अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। गाड़ी जैसे ही पंचायत भवन के सामने सेक्टर से पंचायत भवन की तरफ बढ़ी तभी तिराहे पर ही मिट्टी से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। पुलिस ने जाम खुलवाया।
डंपर से साहा में हो चुके हैं हादसे

सड़क पर दौड़ रहे डंपर हादसों का कारण बने रहे हैं। इस हादसे से कुछ ही दिन पहले साहा में दो सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इसमें एक तो मिट्टी से लदे डंपर ने स्कूल वैन में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिसमें कुल नौ लोग घायल हो गए। इसमें स्कूल की शिक्षिकाएं और एक बच्चा भी शामिल था। इसके बाद साहा चौक के पास एक हादसा हुआ, जिसमें डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।इसमें बाइक सवार की मौत हो गई। इससे पहले नारायणगढ़ में भी डंपर के कारण कई हादसे हो चुके हैं।

शहर में डंपर ले जाने की नहीं है अनुमति

शहर में दिन के समय में दिन के समय मिट्टी से लदे डंपरों को एंट्री नहीं दी जाती है। मगर इन दिनों शहर की सड़कों पर धड़ल्ले से डंपर गुजर रहे हैं। इस पर किसी की निगरानी नहीं है। वीरवार को भी ऐसा ही हुआ। यही हाल अंबाला छावनी में अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर दिखाई देता है। यहां भी छावनी के क्षेत्र में डंपर बेतरतीब तरीके से चलते दिखाई देते हैं।

मिट्टी के खनन से फल फूल रहा धंधा

अंबाला में इन दिनों मिट्टी का खनन बढ़ गया है। यही कारण है कि डंपर अब आमतौर पर दिखाई दे रहे हैं। कई डंपरों को तो नियमों को ताक पर रखकर संचालित किया जा रहा है। इनमें से कई की नंबर प्लेट छिपी होती है। जिस पर कालिख या मिट्टी लगा दी जाती है जिससे दुर्घटना के समय वाहन की पहचान न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें