फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: होली पर लखनऊ मार्ग की एक ही बस, यात्रियों में धक्का-मुक्की

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे पर परेशानी होते यात्री बस की इंतजार करते हुए। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
- हिसार, सिरसा और नारनौल की बस का भी इंतजार करते रहे यात्री
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। होली के त्योहार पर अपने राज्यों में लौटने वाले यात्रियों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। शनिवार को अंबाला कैंट के बस स्टैंड पर उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ दिखी। हालात ऐसे रहे कि लखनऊ रूट पर एक ही बस थी, इसमें भी सवार होने के लिए धक्का-मुक्की हो गई। इस बस में सवार होने के लिए लोग बस स्टैंड पर दो से तीन घंटे पहले पहुंच गए थे। इसके बावजूद वह बस में नहीं बैठ सके।
लखनऊ रूट पर एक ही बस है, वह दोपहर तीन बजे अंबाला कैंट से रवाना होती है। कुछ यात्रियों को बस में चढ़ने का जैसे-तैसे मौका मिला तो कुछ बस स्टैंड पर ही रह गए। यह हाल सिर्फ दूर की बसों का ही नहीं बल्कि हिसार, सिरसा, नारनौल और रोहतक का भी दिखा। वह भी बसों का इंतजार करते नजर आए। अंबाला छावनी बस अड्डे पर बरेली, सीतापुर, जाने वाले यात्री सबसे जयादा परेशान रहे।
विज्ञापन

सिटी बस अड्डा पर चंडीगढ़ से ही भरकर आ रही बसें
अंबाला सिटी बस अड्डे पर भी हालात कुछ अलग नहीं थे। यहां से हिसार, नारनौल और सिरसा जाने वाले यात्री परेशान दिखे। चंडीगढ़ से चलने वाली बसें अंबाला पहुंचने तक पहले से ही पूरी तरह भरकर आ रही थीं। इस कारण सिटी बस अड्डे पर खड़े यात्री परेशान होते रहे। होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन किया है। इससे इस बार हालात सिर्फ सामान्य कोचों में खराब दिख रहे हैं। इस प्रकार से विशेष बसों को चलाने का प्रबंध रोडवेज के पास नहीं दिख रहा है। कई रूट ऐसे हैं जहां पर यात्रियों को दूसरी डिपो का सहारा लेना पड़ रहा है।

ढाई घंटे तक किया बस का इंतजार
हर्ष ने बताया कि वह सीतापुर के निवासी हैं, होली पर घर जाने की चाह में वह छावनी बस अड्डे पर सुबह 10:50 पर पहुंच गए थे लेकिन यहां पता चला कि बस दोपहर को आएगी।

डेढ़ घंटे तक हुए परेशान
अखिलेश ने बताया कि वह बब्याल से 11:30 बजे बस अड्डे पर पांच लोग आए, उन्हें लखनऊ जाना था, लेकिन दोपहर तक बस नहीं पहुंची

दो घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिल रही बस
मुरादाबाद निवासी आकाश ने बताया कि त्योहार को देखते हुए रोडवेज को अतिरिक्त बसें चलानी चाहिए थीं लेकिन यहां दो घंटे तक इंतजार के बाद भी बसें नहीं मिल रहीं।

बस का कुछ अता पता नहीं
दिनेश पाल ने बताया कि वह लुधियाना से आए थे, उन्हें होली पर मुरादाबाद अपने घर जाना था, लेकिन बस का अता पता नहीं।

अतिरिक्त बसों की कमी
बलेसुर ने बताया कि वह डेराबस्सी से आए थे, सीतापुर जाना था दो घंटे से ज्यादा हो गया, होली के लिए रोडवेज अधिकारियों को अतिरिक्त बसें चलानी चाहिए थी।

लखनऊ मार्ग पर रोडवेज की एक बस का संचालन किया जाता है। यह बस दोपहर करीब तीन बसे चलती है, अगर यात्रियों की ज्यादा भीड़ रही तो एक और अतिरिक्त बस लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

- अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो

अंबाला छावनी बस अड्डे पर परेशानी होते यात्री बस की इंतजार करते हुए। संवाद- फोटो : Samvad

अंबाला छावनी बस अड्डे पर परेशानी होते यात्री बस की इंतजार करते हुए। संवाद- फोटो : Samvad

अंबाला छावनी बस अड्डे पर परेशानी होते यात्री बस की इंतजार करते हुए। संवाद- फोटो : Samvad

अंबाला छावनी बस अड्डे पर परेशानी होते यात्री बस की इंतजार करते हुए। संवाद- फोटो : Samvad

अंबाला छावनी बस अड्डे पर परेशानी होते यात्री बस की इंतजार करते हुए। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें