फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17.95 करोड़ की एलईडी लाइटों से जमगम होगा छावनी सदर एरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी सदर क्षेत्र में 17 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से हाईमास्ट लाइटें लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। लगभग 11592 एलईडी लाइटें लगाई जानी हैं। 25 हाईमास्ट लाइटें भी लगाई जा रही हैं। इस कार्य के तहत 20 वाट की 8700 एलईडी लाइट, 35 वाट की 1375 एलईडी लाइट, 72 वाट की 1217 एलईडी लाइट व 200 वाट की 300 एलईडी लाइट शामिल हैं। इसी प्रकार 12.5 एमटीआर की 20 हाई मास्ट लाइट व 16 एमटीआर की 5 हाईमास्ट लाइट लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

अंबाला सदर में ओक्टागोनल के पोल लगाए जाने हैं जिसके तहत 7 एमटीआर के 3500 ओक्टागोनल व 9 एमटीआर 100 ओक्टागोनल पोल लगाए जाएंगे। जानकारी देते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि छावनी सदर क्षेत्र में जितनी भी पुरानी सोडियम, ट्यूब लाइट व सीएफएल लाइटें लगाई गई हैं उन सभी को एलईडी में बदला जाएगा और सदर में लगी सभी लाइटों को सीसीएमएस पैनल व स्काडा सिस्टम से कनेक्ट किया जाएगा। उम्मीद है कि अगले तीन महीनों में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
यहां-यहां लगेंगी हाईमास्ट लाइटें
जिन क्षेत्रों में हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी उनमें शास्त्री कॉलोनी में तीन, भगत सिंह चौक पर, फुटबाल चौक पर, ब्रह्मकुमारी चौक पर, कैपीटल चौक पर, सेवा समिति चौक पर, अकालगढ़ गुरुद्वारा चौक (बब्याल), दयाल बाग चौक, टुंडला मंडी चौक, गुरुद्वारा चौक डिफेंस कॉलोनी, सेक्टर ए चौक डिफेंस कॉलोनी, कलरेहड़ी चौक, रामपुर चौक, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा अस्पताल चौक बब्याल, खुखरैन धर्मशाला चौक के विपरीत, सुभाष पार्क, हाउसिंग बोर्ड में, मिलाप नगर (नन्हेड़ा), सरकारी स्कूल मच्छौंडा, विजयरतन चौक, चंद्रपुरी नजदीक शिव मंदिर, दलीपनगर नजदीक गूगा मेड़ी, महेशनगर नजदीक वाटर वर्क्स के पास व करधान/सलारहेड़ी चौक पर एक-एक हाईमास्ट लाइटें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1592 के करीब लाइटें लगाई जानी हैं। इनका काम शुरू कर दिया गया है, जितनी भी पुरानी लाइटें हैं उनको भी बदलने का काम किया जाएगा।
-विकास धीमान, एक्सईएन नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें